रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासनकाप्रत्येक विभाग आम जनता की सहायता के लिए हैं। जनताके काम अटकाने या परेशान करने के लिए नहीं। विभागोंको अपनी कार्य संस्कृति में पेशेवर रूख (प्रोफेशनलएप्रोच) अपनाकर और जनता की सुविधा को ध्यान मेंरखकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री आज यहां छत्तीसगढ़चेम्बर आॅफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजितअभिनन्दन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नेव्यापारी संगठनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकारप्रदेश में उद्योग और व्यापार के लिए अच्छा वातावरण औरसुरक्षा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने उद्योगपतियों औरव्यापारियों से लघु वनोपज, उद्यानिकी फसलों और कृषिउत्पादों परआधारितछोटे छोटे उद्योगों की स्थापना काआव्हान किया। बघेल ने कहा कि उद्योगों की स्थापनाके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूलशिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, विधायक सर्व सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्यायरायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर शकिरणमयी नायकविशेष अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित थीं। चेम्बरके पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्हभेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। प्रदेश केविभिन्न व्यापारी संगठनों, विभिन्न जिलों से आए व्यापारीप्रतिनिधि मंडलों, चेम्बर की महिला शाखा और युवा शाखाद्वारा मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया गया। ट्रांसपोर्टएसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर औरतलवार भेंट कर उनका अभिननय कियागया। एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 51हजार रूपए का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया गया।रायपुर होलसेल फुटवेयर एसोसिएशन डुमरतराई रायपुरद्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर मुख्यमंत्री काअभिनन्दन किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा किकेवल लोहा और कोयले पर आधारित उद्योग ही नहींलगाया जाएं। रायपुर, दुर्ग में फल और सब्जियों का खूबउत्पादन हो रहा है। हमारे जंगलों में लघु वनोपजों कीअच्छी पैदावार होती है। वनोपज आधारित उद्योगों केलगने से वनवासियों और किसानों को अपने उपज काअच्छा मूल्य मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर भीमिलेंगे। उद्योग और व्यापार बढ़ने से राज्य सरकार कोटैक्स भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया किनियमों के बाहर जाकर किसी की मदद नहीं की जाएगी।