
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में हुई मृत्यु पर किया गहरा दुःख व्यक्त
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी के निकट आरंग बायपास के पास एक बस एवं ट्रक के टकराने से हुए सड़क हादसे में महासंमुद जिले के नागरिकों की हुई मृृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. सिंह के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल नागरिकों के त्वरित उपचार एवं सहायता के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। डॉ. भीमराम अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंग में घायलों को भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, रायपुर द्वारा दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।