
छत्तीसगढ़ : विधायक की सुरक्षा में तैनात जवान ने मारी खुद को गोली, मौत | Nation One |
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली।
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवती कर्मा की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान आशोराम कश्यप ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात आशोराम देर तक किसी से फोन पर बात कर रहा था।
इसके बाद रात लगभग एक बजे उसने अपनी एके-47 रायफल से अपने सीने में गोली चला दी। आशोराम की मौके पर ही मौत हो गई।