छत्तीसगढ़: मरवाही विधानसभा सीट से डॉक्टर ध्रुव होंगे कांग्रेस उम्मीदवार | Nation One

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति के आरक्षित के लिए तीन नवंबर को मरवाही विधानसभा सीट से चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि, कांग्रेस ने डॉक्टर कृष्ण कुमार ध्रुव को मरवाही विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ध्रुव 56 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

वह लंबे समय से मरवाही क्षेत्र में चिकत्सा के रूप में वहां के लोगों को सेवाएं दे रहे है। बीते कई वर्षों से ब्लाक मेडिकल अफसर के तौर पर सेवाएं देते हुए उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव वर्तमान में बीएमओ के पद पर पदस्थ है।

बता दें कि, राजनीति में आने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया है। ध्रुव ने ‘भाषा’ से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने मरवाही के विकास में अपना योगदान देने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी है। मैंने 20 वर्ष तक मरवाही के लोगों की चिकित्सक के रूप में सेवा की है।