समुद्र की लहरों को चीरकर KBC के मंच पर पहुंची जांबाज लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी…

वर्तिका जोशी.

देहरादून: समुद्र के रास्ते दुनिया नापने वाली वाली ‘आईएनएसवी तारिणी’ की टीम कौन बनेगा करोड़पति (KBC सीजन 10) के सेट पर पहुंची है। पौड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में 254 दिनों में तीन महासागर, चार महाद्वीप और पांच देशों का सफर कर स्वदेश लौटीं भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने केबीसी के मंच पर अपने सफर की चुनौतियां को साझा किया।

ज़रूर पढ़ें : एक बार फिर देखने को मिली लखनऊ पुलिस की दादागिरी, कार न रोकने पर एपल मैनेजर को मारी गोली

बचपन से सपना था कि पापा अमिताभ बच्चन के समक्ष हॉट सीट पर बैंठे…

आइएनएसवी तारिणी’ से सागर को जीतने वाली भारतीय नौसेना की जांबाज लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी का बचपन से सपना था कि उनके पापा प्रो. पीके जोशी महानायक अमिताभ बच्चन के समक्ष कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की हॉट सीट पर बैंठे। पापा भले ही हॉट सीट पर न बैठ पाए हों, लेकिन वर्तिका के साथ केबीसी में अवश्य पहुंचे। 11 सितंबर का दिन वर्तिका और उनके परिवार के लिए खास बन गया। इस स्पेशल प्रोग्राम ‘कर्मयोगी’ का प्रसारण शुक्रवार को किया गया।

युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके बच्चों…

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की मां प्रोफेसर अल्पना जोशी ऋषिकेश महाविद्यालय और पिता पीके जोशी श्रीनगर गढ़वाल स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं। अल्पना जोशी ने बताया कि 11 सितंबर को ‘कर्मयोगी’ की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान वर्तिका और उनकी पूरी टीम उत्साह से लबरेज थी। जब आपके सामने महानायक हों तो यह स्वाभाविक भी है। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम केवल मनोरंजन के लिए नहीं है।
इसमें जीती गई राशि को नौसेना की संस्था इंडियन नेवी बेनेवायलेंट एसोसिएशन (आइएनबीए) को दान किया गया है। यह संस्था युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए काम करती है।

वर्तिका जोशी.

मैंने भी अमिताभ को हरिवंश राय बच्चन पर लिखी…

वर्तिका की मां ने बताया कि शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने सभी प्रतिभागियों से ‘आइएनएसवी तारिणी’ के सफर की चुनौतियों के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि ‘मैंने भी अमिताभ को हरिवंश राय बच्चन पर लिखी एक किताब भेंट की। हरिवंश राय बच्चन पर मैंने शोध किया है। यह जानकर अमिताभ काफी खुश हुए।

पौड़ी गढ़वाल की निवासी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में ही भारतीय नौ सेना…

‘पौड़ी गढ़वाल की निवासी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में ही भारतीय नौ सेना की छह महिला अफसरों ने 254 दिनों में तीन महासागर, चार महाद्वीप और पांच देशों का सफर पूरा कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया था। इस टीम में वर्तिका के अलावा लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता (देहरादून), ले. कमांडर प्रतिभा जामवाल(हिमाचल प्रदेश), ले. कमांडर पी स्वाति (आंध्र प्रदेश), ले. विजया देवी (मणिपुर), ले. बी ऐश्वर्या (तेलंगाना) शामिल हैं।वर्तिका की मां प्रो. अल्पना जोशी ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही वर्तिका और उनकी पूरी टीम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेनजिंग अवार्ड से सम्मानित किया है।