चांद के लिए आज रवाना होगा Chandrayaan 3, दोपहर 2.35 बजे होगी लॉन्चिंग, पढ़ें | Nation One

Chandrayaan 3 : इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब कुछ ही घंटों बाद चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भर देगा। भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा, जब चंद्रयान-3 इतिहास रचने के लिए चांद पर जाएगा।

इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।

14 जुलाई को लॉन्च होगा Chandrayaan-3, सॉफ्ट लैंडिंग सुनिश्चित करने का प्रयास, पढ़े | Nation One

Chandrayaan 3 : मिशन पर टिकी दुनिया की निगाहें

भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इसरो के वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि चंद्रयान-3 को इस बार पूरी सफलता मिलेगी।

चंद्रयान-3 मिशन को सफलता मिल जाती है तो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है।

‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए गुरुवार को ही 25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है और वो पल जल्द ही आने वाला है, जब चंद्रयान-3 चांद की ओर रुख करेगा।

Also Read : Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग में आ सकते है PM मोदी, ISRO ने भेजा निमंत्रण | Nation One