Champawat में दर्दनाक हादसा, खाई से निकली 14 लाशें, PM मोदी ने शोक जताते हुए किया ये ऐलान | Nation One
उत्तराखंड में सड़क हादसे दिन प दिन बढ़ते ही जा रहे है। बता दें कि Champawat road accident कि ऐसी खबर आई जिसने समस्त उत्तराखंड को हिला कर रख दिया है।
बता दें कि जिले के सूखीढंग डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास देर रात शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिर गया। हादसे मे 14 लोगो की मौत हो चुकी है जिनकी पहचान भी हो गई है। लेकिन अब भी गहरी खाई में टीम रेस्क्यू कर रही हैं। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताया है। पीएमओ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।
जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग बीती रात टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
बताया जा रहा है कि सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। 16 में से 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
बता दें कि मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आज प्रातः सुखीढांग-डांडा- मीनार मार्ग के पास बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।
बता दें कि दुर्घटना के कारणों का तो अभी पता नहीं चल पाया है मगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। ये भी आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी।