Champawat by-election: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके है। वहीं अब उनके खिलाफ लडने वाले उम्मीदवार की बात करें तो कांग्रेस ने काफी सूझ-बूझ से यह फैसला किया है।
बता दें कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। निर्मला गहतोड़ी सीनियर महिला नेता हैं और कांग्रेस को महिला उम्मीदवार पर यकीन है। लेकिन सज तो ये भी है कि इस बार मुकाबला प्रदेश के राजा से है।
यह उम्मीदवार देंगी Champawat by-election में धामी को तक्कर
यह चुनाव 31 मई को होने वाले है। देखा जाए तो जनता को लुभाने के लिए इस बार सीएम धामी जमकर ताल ठोक रहे हैं।
तो वहीं कांग्रेस ने 2002 के बाद पहली बार चंपावत सीट से उम्मीदवार बदलकर निर्मला गहतोड़ी को उम्मीदवार बनाया है। दोनो तरफ ही काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। देखना काफी दिलचस्प होगा की आखिर कौन बाजी मारेगा।
इसे भी पढ़े – LPG Cylinder Price: आम जनता को फिर पड़ी महगांई की मार, अब इतनें रूपये से पार हुई गैंस सिलेंडर की कीमत | Nation One
धामी के खिलाफ लड़ने वाली निर्मला गहतोड़ी जिनकी उम्र करीब 60 साल है। वह 2 बार चंपावत में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। साथ ही इसके अलावा हरीश रावत सरकार में राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
वह ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रखती हैं। जिसे लेकर कांग्रेस को उम्मीद है कि उसे ब्राह्मणों के साथ महिलाओं का साथ मिलेगा। बता दें कि करीब तीन दशक पहले शराब-विरोधी आंदोलन से सुर्खियों में आई थीं।
Champawat by-election: कांग्रेस के सीनियर नेताओं मे फैसला बताया सही
बताया जा रहा कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं को पार्टी का यह फैसला बिल्कुल सही लगा है। मुख्यमंत्री के सामने लड़े जा रहे उपचुनाव को पार्टी हल्के में नहीं लेगी।
इसते तहत नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि पार्टी का फैसला है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2002 से 2022 तक चंपावत सीट पर 5 बार चुनाव हुए और हर बार कांग्रेस के उम्मीदवार हेमेश खर्कवाल ने ही बाजी मारी थी।
इसे भी पढें – Entertainment News: नोरा का कातिलाना डांस देख फिदा हुए रणवीर सिंह, इस अंदाज मे लगा दी स्टेज पर आग | Nation One
लेकिन 2017 और 2022 का लगातार चुनाव हार चुके हेमेश खर्कवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हालंकि पहली बार चुनाव लड़ने जा रहीं निर्मला गहतोड़ी के लिए भी यह राह आसान नहीं है।
कैसा रहा 2002 से चंपावत का रिजल्ट
अब चंपावत की सीट की बात करे तो इसमें 2002 में कांग्रेस, 2007 में बीजेपी, 2012 में कांग्रेस, 2017 में बीजेपी और 2022 में बीजेपी चुनाव जीती।
बता दें कि अभी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी को जहां 32547 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 27243 वोट मिले। बीजेपी को पूरा यकीन है कि नतीजा उनके पक्ष में रहेगा।
वहीं इस बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि कांग्रेस ने चुनाव में डमी कैंडिडेट को उतारा है।
इसे भी पढ़े – Bollywood: ऐक्टिंग छोड़ ढाबे पर झूठे बर्तन धोने लगे थे ये मशहूर ऐक्टर, रोहित शेट्टी लाए वापस | Nation One
देखा जाए तो कांग्रेस ने भले ही उम्मीदवार घोषित कर दिया हो, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुकाबला आसान नहीं हैं।
ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस के लिए यह जीत-हार का चुनाव नही बल्कि पार्टी की मौजूदगी दर्ज करने का मौका है। अब देखना यह होगा कि क्या बीजेपी का यकीन जीता पाएगा पुष्कर सिंह धामी को ।