CBI Raid : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई टीम पहुंच गई है। जिसकी जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी है।
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि CBI आयी है, उनका स्वागत है, हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।
CBI Raid : जाँच में पूरा सहयोग
वहीं अपने अगले ट्वीट में सिसोदिया ने लिखा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।
उन्होंने आगे लिखा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
CBI Raid : केजरीवाल का बयान
जानकारी के अनुसार CBI की दिल्ली-एनसीआर समेत 20 ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। वहीं अब इस पूरे मामले में मुख्मंत्री केजरीवाल का भी बयान सामने आया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी।
75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।
CBI Raid : CBI का स्वागत
सिसोदिया के किए गए ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।
CBI Raid : आबकारी नीति मामले में छापेमारी
जानकारी के अनुसाल CBI ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-NCR में 21 स्थानों पर छापे मारे हैं।
आबकारी नीति मामले में दिल्ली समेत 7 राज्यों में 21 जगहों पर तलाशी की जा रही है। मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।