
सावधान! अगले तीन दिन दिल्ली में कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से अब राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का कहर लगातार जारी है। जिससे अब समूचा उत्तर भारत भी कोहरे और ठंड की मार झेल रहा है। वही इस सप्ताह राजधानी दिल्ली में भी तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट के साथ-साथ सुबह के समय घना कोहरा फिर परेशान कर सकता है। वही मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली में अगले दो दिन तक घना कोहरा रहने की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बर्फबारी बनी मुसीबत, मुनस्यारी में कई मार्ग पर फंसे सैलानी
अधिकतम तापमान 19 से 20 और न्यूनतम 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो सकता है। रविवार की बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद धूप की तपिश कम हो गई और ठिठुरन बढ़ने लगी। ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।