
कैप्टन के विरोधी परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के महासचिव, सिद्धू ने की नियुक्ति | Nation One
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर से विधायक परगट सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सिद्धू ने परगट सिंह को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है।
इस संबंध में सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी है। बता दें, परगट सिंह को सिद्धू का बेहद करीबी माना जाता है। दोनों सियासत में साथ रहे हैं।
इससे पहले सिद्धू ने इससे पहले अपने सलाहकारों की नियुक्ति की थी। हालांकि सलाहकार नियुक्त किए जाने के कुछ घंटों के बाद ही पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा ने इस पेशकश को ठुकरा दिया था।
मुस्तफा ने कहा, ‘मैंने नवजोत सिद्धू का धन्यवाद किया है क्योंकि कम से कम कांग्रेस में एक व्यक्ति तो ऐसा है जिसने साढ़े चार साल के बाद मेरी सुध ली है। उनका यह प्रयास दिल को छूने वाला है।
जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मेरी आंखों में आंसू आ गए लेकिन मैंने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया है क्योंकि मैं किसी राजनीतिक पद के हक में नहीं हूं।
वहीं मोहम्मद मुस्तफा ने अपने बयान के जरिए इच्छा जाहिर की है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।