कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बोले- मैने जानबूझ कर यह गलती नहीं की..

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बोले- मैने जानबूझ कर यह गलती नहीं की..

अल्मोड़ा: अभी हाल ही में विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के महामृत्युंजय मंदिर में प्रदेश के कैबीनेट मंत्री यशपाल आर्य ने मंदिर के गर्भगृह में रूद्राभिषेक पूजा की। जिसके चलते गर्भगृह में पूजा पर लगा प्रतिबंध भी मंत्री के लिए तोड़ दिया गया। जिसके बाद मंदिर की कमेटी ने संबंधित पुजारियों को नोटिस जारी कर दिए थे। जिसके बाद  कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य विवादों में घिर चुके है। वही इस मामले पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि “मेंने जानबूझ कर यह गलती नही की है”।

सोमवार को विधानसभा में मीडिया से बातचीत में…

यदि नियम का उल्लंघन हुआ है और किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं है तो मैं उसके लिए क्षमा मांगता हूं। सोमवार को विधानसभा में मीडिया से बातचीत में आर्य ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वो अनजाने में हुआ है। भगवान शिव मेरे आराध्यदेव हैं। मैं सदैव उनकी पूजा करता हूँ। इसीलिए मैं जागेश्वर धाम गया था। मालूम हो कि 11 अगस्त को जागेश्वर धाम के श्री मृत्युंजय मंदिर में आर्य ने पूजा की थी। यहां मंदिर में पूजा अर्चना पर रोक है। पिछले साल यह रोक लगाई गई थी।

आर्य ने कहा कि यदि मेरी पूजा से नियमों का…

मंदिर को नुकसान पहुंचाने की आशंका से यह व्यवस्था की गई थी। आर्य ने यहां पूजा भी की और शिव लिंग पर सभी पत्र-पुष्प-नैवेद्य भी अर्पित किए। इस मामले में पुजारी को दोषी मानते हुए मंदिर कमेटी ने पुजारी आनंद भट्ट को नोटिस दिया है। आर्य ने कहा कि यदि मेरी पूजा से नियमों का उल्लंघन हुआ हो या किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो मै सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी तैयार हूं।