बैतड़ी : नेपाल के बैतड़ी जिले में एक बस छह सौ मीटर खाई में गिर गई प्रिंसमस्वरूप नौ लोगों की मौत हो गई है और 34 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना का पता चलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और राहत- बचाव कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है।
गुरुवार रात बैतड़ी से महेंद्रनगर के लिए चली पवनदूत यातायात की रात्रिकालीन बस रात 10 बजे पाटन के खोड़पे बाजार के नजदीक छह सौ मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में प्रहरी जवान रण बहादुर चंद, कर्मचारी कवींद्र जोशी, सित्तड़ गांव के करन सिंह ऐर, दार्चुला के तर्कराज गिरी, जगन्नाथ ओझा, कंचनपुर की विजना धामी, धनगड़ी के नरेंद्र चैधरी, ऋषिराम चैधरी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जांच अनुसंधान शाखा को
कंचनपुर की 15 वर्षीय कितीका कार्की की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। दुर्घटना में गंभीर 12 घायलों को धनगड़ी और 22 को डड़ेलधूरा अस्पतालों में भेजा गया। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण क्षमता से अधिक यात्री होना या चालक को झपकी आना हो सकता है। घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी गई है। नेपाल के पहाड़ी जिलों में सरकार ने रात्रि बस सेवा को अनुमति दी है। ऐसे में दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य करना बेहद कठिन होता है।
आपको बता दें कि, नेपाल के बर्दिया और सल्यान जिलों में भी पिछले हफ्ते शनिवार की देर रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई थी। ये दुर्घटना बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर के बाद हुई थी। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अन्य दो लोगों की जान बच गई थी।