भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा बजट सत्र 2020-2021 व विचार गोष्ठी का आयोजन
ग़ाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा “नये भारत के निर्माण को समर्पित बजट सत्र 2020-2021 विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के अध्यक्षता में नगर के रायल पैलेस वंशी बाजार में आयोजित हुई।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जौनपुर के पुर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि किसानों की आय दुगनी हो, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबुत हो, बेरोजगारों को रोजगार मिले, आम आदमी का सम्मान बढे गावों में खुशहाली के मार्ग प्रशस्त हो इसका पुरा प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि 21 वीं शदी के सबसे बड़े बजट में केन्द्र और प्रदेश की सरकारों ने दीर्घकालिक सुधार की योजनाओं को लागू करके महत्त्वाकांक्षी भारत के निर्माण के आधार को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में भ्रष्टाचार मुक्त, शिक्षा,स्वास्थय एवं रोजगार सहित सभी के आर्थिक विकास की संभावनाएं निहित है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार ने पहली बार देश की सभ्यता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृति को बजट से जोड़ा है जिससे आय के स्त्रोत को भी बढ़ावा मिले इसका प्रयास किया गया है।
गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि देश को नई दिशा तथा सर्वांगीण विकास के लिए यह बजट सार्थक है। पुर्व जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान को पून:उ प्र पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य नामित किए जाने पर उनका माल्यार्पण कर बधाई दी गई। विचार गोष्ठी का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर वंदेमातरम गायन से हुआ।
ग़ाज़ीपुर, उत्तरप्रदेश से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट