Breaking : 2019 मानहानि केस में राहुल गांधी को लगा बड़ा झटका, संसद की सदस्यता हुई रद्द | Nation One

Breaking : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है।

राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत के सेशन कोर्ट ने मानहानि मामले में दोषी करार दिया था और साथ ही 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।

Rahul Gandhi Controversy: नेपाल के नाइटक्लब में ‘पार्टी’ करते दिखे राहुल गांधी, BJP ने ऐसे कसे तंज | Nation One

Breaking : यह है मामला

राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली के दौरान कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है।

इसके बाद गुजरात के बीजेपी से विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। आरोप लगाते हुए पूर्णेश मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी समुदाय का अपमान किया है।

सूरत के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि, उनकों मानहानि मामले में 30 दिनों के लिए जमानत भी दे दी गई थी। जिससे वह इस मामले में उच्च न्यायलय में अपील दायर कर सकें।

Also Read : Breaking News: देहरादून से एसएसपी व डीएम का तबादला, जानिए किन को मिली कमान | Nation One