असम के शुक्लेश्वर घाट में हुआ बम धमाका, चार लोग घायल, पुलिस ने शुरू की छानबीन

गुवाहाटी

गुवाहाटी : शनिवार को असम के गुवाहाटी के शुक्लेश्वर घाट में एक बम धमाका हुआ है। जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घालयों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, धमाके के पीछे किसका हाथ है यह अभी पता नहीं लग पाया है।

बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस विभाग में चार IPS अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहा मिली नियुक्ति

बम धमाके पर संयुक्त पुलिस कमिश्नर दिगांता बोरा ने कहा, सुबह लगभग 11.45 बजे नदी के सामने एक धमाका हुआ। शुरुआती जांच में किसी तरह की तबाही का पता नहीं चला है। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता मौजूद है। आगे की जांच की जा रही है।