बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की बुधवार सुबह को मुंबई के कोकिला बैन अस्पताल में बीमारी से लडते हुए मौत हो गई।
इरफान खान की तबियत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां कोलन इंफेक्शन के चलते उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। वहीं उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान को श्रद्धांजलि दी है।
लगभग दो साल से इरफान एक खतरनाक बीमारी का सामना कर रहे थे। उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर था।
2018 में जैसे ही उन्हें इस बीमारी का पता लगा था वो लंदन चले गए थे और इसका इलाज करवाया था।
बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं।
आज करीब 11.30 पर फिल्मकार शूजित सिरकार ने ट्वीट किया और इरफान की मौत की बुरी खबर सुनाई।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान। तुम लड़े, खूब लड़े, लड़ते ही रहे। मैं तुम पर हमेशा गर्व करूंगा। हम फिर मिलेंगे। सुतापा और बाबिल, आप भी खूब लड़े। सुतापा तुमने इस लड़ाई में हर वो चीज दी जो दे सकती थीं। शांति, ओम शांति, इरफान तुम्हें सलाम।’