निकाय चुनाव परिणाम: मेयर-चेयरमैन सीट पर भाजपा-कांग्रेस आगे…

निकाय चुनाव परिणाम: मेयर-चेयरमैन सीट पर भाजपा-कांग्रेस आगे...

उत्तराखंड में 84 नगर निकायों के लिए मतपेटियों में बंद 1148 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलना शुरू हो गया। प्रदेश भर में मतगणना आरंभ कर दी गई। कुल 84 (मेयर- चेयरमैन) सीट में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, वार्ड-सदस्‍य सीट में निर्दलयी का दबदबा है। इनकी कुल 1064 सीट में 32 सीट पर निर्दलीय, 08 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी विजय हुए हैं।

ऊधमसिंहनगर जिले में सर्वाधिक 226 तो रुदप्रयाग में सबसे कम 15 टेबल लगाई गई हैं। मंगलवार को सुबह ही प्रत्याशियों के एजेंट मतगणनास्थल में पहुंच गए थे। आठ बजे से गणना शुरू कर दी गई। 11 बजे से नतीजे मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। उम्मीद है कि देर रात तक सभी परिणाम घोषित हो जाएंगे।

निकाय चुनाव के लिए माहभर चली ‘जंग’ के बाद मतदाताओं ने रविवार को मतदान के जरिये अपना फैसला दिया। नगर प्रमुखों और पार्षद-सदस्य के 1148 पदों के लिए 4978 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।