Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Punjab
  3. Golden Temple Blast : स्वर्ण मंदिर के पास एक हफ्ते में तीसरा विस्फोट, 5 आरोपी गिरफ्तार | Nation One
 Golden Temple Blast : स्वर्ण मंदिर के पास एक हफ्ते में तीसरा विस्फोट, 5 आरोपी गिरफ्तार | Nation One
Punjab

Golden Temple Blast : स्वर्ण मंदिर के पास एक हफ्ते में तीसरा विस्फोट, 5 आरोपी गिरफ्तार | Nation One

May 11, 2023 1286

Golden Temple Blast : पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बुधवार – गुरुवार की मध्य रात्रि एक और बम धमाका हुआ है। जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पांच दिन के अंदर स्वर्ण मंदिर के पास यह तीसरा धमाका था। इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाका रात करीब 12.30 बजे हुआ। देसी बम फटने के बाद पंजाब पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है। धमाके की आवाज सुनते ही पंजाब पुलिस और उनकी फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

कहा जा रहा है कि विस्फोट के समय पास के एक कमरे में दो पुरुष और एक महिला रह रहे थे। तीनों से पूछताछ की जा है। अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है और पंजाब पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पटाखे में पोटेशियम क्लोरेट का इस्तेमाल करके गुरुवार को विस्फोट किया गया है।

Golden Temple Blast : पंजाब पुलिस ने सुलझाया मामला

पंजाब पुलिस के डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था। ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

Golden Temple Blast : रात्रि के समय हुआ जोरदार धमाका

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें रात में 12:15 बजे के आसपास जानकारी मिली की एक धमाके जैसी भारी आवाज सुनाई दी है शायद फिर से धमाका हुआ है।

हम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि यह एक धमाका था, इसकी जांच की जा रही है। लोगों को सत्यापित किया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने भी कहा कि वह आज सुबह 11 बजे इ घटना पर मीडिया को संबोधित करेगी।

Golden Temple Blast : पांच दिनों में तीसरा विस्फोट

अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास पांच दिन के भीतर यह तीसरा धमाका है। इससे पहले सोमवार के दिन स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट के सामने विस्फोट हुआ था।

धमाके को लेकर IED ब्लास्ट की आशंका जताई गई थी। उससे पहले स्वर्ण मंदिर से मात्र एक किलोमीटर की दूसरी पर भी धमाका हुआ था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Also Read : Golden Temple के पास बम धमाका, 24 घंटे के अंदर हुआ दूसरा विस्फोट | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Punjab

Golden Temple से जुड़े 98 साल पुराने कानून

by nationone_author June 19, 2023

Golden Temple : पंजाब की भगवंत मान सरकार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से जुड़े 98 साल पुराने कानून में बदलाव

Punjab

Golden Temple के पास बम धमाका, 24 घंटे

by nationone_author May 8, 2023

Golden Temple : पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में एक बार फिर से बम विस्फोट

India Live tv Punjab

Golden Temple में गुरुग्रंथ साहिब के साथ बेअदबी

by nationone_author December 19, 2021

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में शनिवार को कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy