वेब स्टोरी

Golden Temple Blast : स्वर्ण मंदिर के पास एक हफ्ते में तीसरा विस्फोट, 5 आरोपी गिरफ्तार | Nation One

Golden Temple Blast : पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बुधवार - गुरुवार की मध्य रात्रि एक और बम धमाका हुआ है। जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पांच दिन के अंदर स्वर्ण मंदिर के पास यह तीसरा धमाका था। इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाका रात करीब 12.30 बजे हुआ। देसी बम फटने के बाद पंजाब पुलिस ने कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया है। धमाके की आवाज सुनते ही पंजाब पुलिस और उनकी फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।

कहा जा रहा है कि विस्फोट के समय पास के एक कमरे में दो पुरुष और एक महिला रह रहे थे। तीनों से पूछताछ की जा है। अभी तक किसी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है और पंजाब पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पटाखे में पोटेशियम क्लोरेट का इस्तेमाल करके गुरुवार को विस्फोट किया गया है।

Golden Temple Blast : पंजाब पुलिस ने सुलझाया मामला

पंजाब पुलिस के डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर विस्फोट की साजिश रचने वाले पांच साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धमाके के पीछे का मकसद शांति भंग करना था। ब्लास्ट में पटाखों में इस्तेमाल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

Golden Temple Blast : रात्रि के समय हुआ जोरदार धमाका

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें रात में 12:15 बजे के आसपास जानकारी मिली की एक धमाके जैसी भारी आवाज सुनाई दी है शायद फिर से धमाका हुआ है।

हम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि यह एक धमाका था, इसकी जांच की जा रही है। लोगों को सत्यापित किया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने भी कहा कि वह आज सुबह 11 बजे इ घटना पर मीडिया को संबोधित करेगी।

Golden Temple Blast : पांच दिनों में तीसरा विस्फोट

अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास पांच दिन के भीतर यह तीसरा धमाका है। इससे पहले सोमवार के दिन स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट के सामने विस्फोट हुआ था।

धमाके को लेकर IED ब्लास्ट की आशंका जताई गई थी। उससे पहले स्वर्ण मंदिर से मात्र एक किलोमीटर की दूसरी पर भी धमाका हुआ था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे।

Also Read :Golden Temple के पास बम धमाका, 24 घंटे के अंदर हुआ दूसरा विस्फोट | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed