
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के लिए मांगी दुआ
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को बनाए जाने के बाद उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है, क्योंकि जयप्रकाश नड्डा का हरिद्वार और उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। जयप्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और उन्नति करें इसको लेकर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की और मां गंगा का दूध अभिषेक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जयप्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। क्योंकि जयप्रकाश नड्डा को हरिद्वार और उत्तराखंड से काफी लगाव है। वो हर छोटे कार्यकर्ताओं को गले से लगाते हैं और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनना बहुत बड़ी बात है। आज हमने मां गंगा की पूजा अर्चना और दूध अभिषेक कर कामना की है कि जयप्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और ऊंचाइयों को छुए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का विजन है कि भारत विश्व गुरु बने।
जयप्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता में भी खुशी की लहर है मगर जयप्रकाश नड्डा की राह इतनी आसान भी नहीं है। क्योंकि उनको पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दिल्ली चुनाव है और इसके साथ ही आने वाले कई और राज्यों में चुनाव होने हैं। देखना होगा जयप्रकाश नड्डा इन चुनाव में भाजपा को किस तरह से जीत दिला पाते हैं। यह देखने वाली बात होगी इसलिए भाजपा कार्यकर्ता भी उनके लिए मां गंगा से दुआ मांग रहे हैं कि वह अपने कार्य में सफल हो।
हरिद्वार से वंदना गुप्ता की रिपोर्ट