महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत | Nation One

महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

चौबट्टाखाल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी से तैयार रहने को कहा।

प्रदेश की 70 विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में विधानसभा वार कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : Kumbh 2021 : यूपी से मदद लेगी त्रिवेंद्र सरकार, पुलिसकर्मियों और पीएसी की करेंगे मांग

चौबट्टाखाल एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।

कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35A हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं।

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में चार धामों के अलावा प्रदेश सरकार ने एक और धाम सैनिक धाम बनाया है।

यह भी देखें : Petrol prices hike Uttarakhand: बढ़ती मंहगाई पर क्या बोली जनता? Ground Report

इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते कहा कि उन्होने प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों और मार्ग दर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें। यदि वह व्यस्तता के चलते फोन नहीं उठ पायें तो बैक कॉल अवश्य करें।

उन्होने कहा कि मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।