भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का मंत्र

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी जीत का मंत्र

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ दौरे पर है। वही अपने इस दौरे के दौरान वह डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारी संस्थाओं में काबिज भाजपाइयों को संबोधित करेंगे। जहां वह भाजपा के कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूकेंगे। वही शाह समझाएंगे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चुनावी समीकरणों को कैसे दुरुस्त कर जीत हासित की जा सकती है। इसी के साथ वह आज ही गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मलेन को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पांच पीसीएस अधिकारियों के विभाग मे किया बड़ा फेरबदल, यहां देखिए पूरी लिस्ट

वही सम्मेलन के संयोजक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश की 7479 प्राथमिक समितियों में 6000 में, 265 क्रय विक्रय समितियों में से 215 में भाजपा के अध्यक्ष और सदस्य हैं। इसके अलावा प्रदेश के 41 जिला सहकारी बैंकों और 40 डीसीडीएफ में भी भाजपा के अध्यक्ष और सदस्य हैं। सभी 1405 सहकारी संघों में भी भाजपा के ही अध्यक्ष हैं। इन सभी को सम्मेलन में बुलाया गया है। माना जा रहा है कि शाह सहकारी संस्थाओं को सरोकारी बनाकर संचालित करने का तौर-तरीका समझाएंगे। बताएंगे कि इन संस्थाओं के जरिए जनता के बीच किस तरह पकड़ व पहुंच को और मजबूत किया जा सकता है।