Wednesday August 10, 2022
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ Nation One News | नेशन वन न्यूज़
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. BJP PM Candidate : इस दिग्गज नेता को शाह ने बताया 2024 के चुनाव में BJP का PM उम्मीदवार | Nation One
 BJP PM Candidate : इस दिग्गज नेता को शाह ने बताया 2024 के चुनाव में BJP का PM उम्मीदवार | Nation One
Delhi Politics

BJP PM Candidate : इस दिग्गज नेता को शाह ने बताया 2024 के चुनाव में BJP का PM उम्मीदवार | Nation One

August 1, 2022 39

BJP PM Candidate : पटना में बीते रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की विभिन्न मोर्चे की दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता की।

इस पूरी बैठक का संबोधन करते हुए अमित शाह ने बोला कि, बीजेपी-जेडीयू 2024 में एक साथ चुनाव लड़ेंगे, नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा होती ही रहती है। पीएम नरेंद्र मोदी के राजनीति से संन्यास लेने और नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने की अटकलें अक्सर लगती रहती हैं।

BJP PM Candidate : अमित शाह ने कही बहुत सी बातें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और जीत हासिल करने की दिशा में कोशिश करें। ये पूरी बात पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताई है।

पटना में आयोजित बीजेपी के सभी सात मोर्चों की पहली संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) जैसे कमजोर वर्गों के लिए मोदी के राजनीतिक समर्थन को लेकर जन जागरूकता बढ़ाएं।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि, ‘‘शाह ने कार्यकर्ताओं से अमृत महोत्सव के मद्देनजर देशभक्ति की भावना फैलाने के लिए नौ से 12 अगस्त तक चार दिन समर्पित करने के लिए कहा।’’

BJP PM Candidate : 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू

सिंह ने ये भी कहा कि, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे 2024 के चुनावों की तैयारी शुरू कर दें और प्रधानमंत्री मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी सुनिश्चित करें। उन्हें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य दिया गया है।’’

स्पष्ट बात है कि 2019 के भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 300 से अधिक सीटें जीती थीं। सिंह ने ये भी कहा कि शाह ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों को अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी को केंद्रीय कैबिनेट में अब तक का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व जैसे तथ्यों से अवगत कराने के लिए भी कहा। ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों का प्रतिनिधित्व भी बढ़ गया है।’’

BJP PM Candidate : बीजेपी गठबंधन धर्म में विश्वास करती है

सिंह ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘शाह ने इस बात पर जोर दिया कि बीजेपी समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व करने में विश्वास करती है। वंचितों को आखिरकार उनका हक मिल रहा है, इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद। एक आदिवासी महिला शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंच गई हैं।’’

इसी के साथ ही सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘‘बीजेपी गठबंधन धर्म में विश्वास करती है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU (जनता दल यूनाइटेड) के साथ गठबंधन में आम चुनाव और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।’’

Also Read : Ujjain : मध्यरात्रि को खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूजन के साथ शुरू होगा दर्शन का सिलसिला | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Search
Ads
More Stories
Udaipur Murder Case
Rajasthan

Udaipur Murder Case : केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने

by nationone_author June 29, 2022

Udaipur Murder Case : राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच को केंद्रीय गृह

Gujarat Riots
Gujarat

Gujarat Riots पर SC के फैसले के बाद

by nationone_author June 25, 2022

Gujarat Riots : गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देश के गृह मंत्री और बीजेपी के

Sidhu Moosewala Death
Crime entertainment Punjab

Sidhu Moose Wala Death: आज अमित शाह से

by Nation One- Desk June 4, 2022

Sidhu Moose Wala Death: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद माहौल काफी गर्माया हुआ है। लोगो ने प्रदर्शन

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news india lockdown lucknow national news nationone nation one nation one news new delhi pm modi political news Prime minister Narendra Modi state government top 10 corona update uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttar pradesh uttar pradesh news uttrakhand

Latest News

Har Ghar Tiranga
Uttarakhand

Har Ghar Tiranga : प्रभात फेरी में

Independence Day
Uttarakhand

Independence Day : 13 हजार फीट की

Shrikant Tyagi Case
Delhi

Shrikant Tyagi Case : उत्तराखंड में छिपा

Chamoli Landslide
Uttarakhand

Chamoli Landslide : यहां भारी बारिश से

© Copyright 2017-2022. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy