
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का फरवरी में उत्तराखंड दौरा, सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..
देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में तैयारियां शुरू हो गई है। वही इसी बीच पक्ष तथा विपक्ष भी चुनावी प्रचार- प्रसार की तैयारियों में जुट गया है। वही लोकसभा चुनावी प्रचार -प्रसार की इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगें। 2 फरवरी को अपने एकदिवसीय दौरे में वह त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी जानवारी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दी। वही उन्होनें कहा कि अमित शाह देहरादून में 2 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर रहेंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: घर के आंगन में धूप का आनंद ले रहे थे ग्रामीण, तभी मकान पर गिरा बोल्डर, दो महिलाएं घायल
पिछले दिनों राज्य अतिथि गृह बीजापुर में केंद्रीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में दौरे की संभावनाएं जताई जा रही थी। माना जा रहा था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व प्रदेश संगठन दोनों दिग्गजों की दो-दो चुनावी सभाएं कराना चाहता है। बहरहाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो फरवरी को देहरादून आना तय हो गया है।