चौथे चरण में देहरादून से भाजपा के मेयर पद के प्रत्शायी सुनील उनियाल गामा 10000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस पत्याशी दिनेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर चल रहे है। बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष पर निर्दलीय सुरेश खेतवाल का कब्जा। लगभग 350 वोटों से की जीत दर्ज। औपचारिक घोषणा शेष।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव परिणाम: चेयरमैन पद पर कांग्रेस ने तीन जगह मारी बाजी, बीजेपी को दी करारी हार..
नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अनुपमा रावत(2646 वोट) ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी कृष्णा राणा(1742 वोट) को 904 वोटों से करारी शिकस्त दी। जबकि बसपा प्रत्याशी उमारानी गुप्ता महज 78 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।