बीजेपी नेत्री बोलीं, पुलिस की हिम्मत कैसे हुई प्रियंका के कपड़े पकड़ने की | Nation One

मुंबईः महाराष्ट्र भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय दिल्ली-उप्र सीमा पर उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी करने पर महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई है. ट्वीट कर उन्होंने कहा कि, एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई. इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. ट्वीट के साथ वाघ ने प्रियंका की वह तस्वीर भी साझा की है. भाजपा नेता वाघ के वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया।

वाघ ने ट्वीट किया, ‘एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई.’ उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा अपनी हदों में रहना चाहिये. भारतीय संस्कारों में विश्वास रखने वाले योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिये. वाघ के ट्वीट के साथ प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रमुख सत्यजीत तांबे ने वाघ के रुख की प्रशंसा की है.

उन्होंने कहा कि पिछले साल राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं वाघ पार्टी बदलने के बावजूद अपने ‘संस्कार’ नहीं भूली हैं. इससे पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने प्रियंका गांधी से खेद प्रकट करते हुए कहा कि उसने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं.
आपको याद दिला दें, शनिवार दोपहर प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ कथित रूप से गैंगरेप की शिकार दलित युवती के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, जिसकी बाद में मौत हो गई थी.

प्रियंका जब वहां जा रही थीं तो दिल्ली-उप्र सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. प्रियंका पार्टी कार्यकर्ता का बचाव करने के लिए बैरीकेड से कूदी जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है तभी हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने प्रियंका को रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के परिधान पकड़कर उन्हें रोका. हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए.