अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने हालत पंचर कर दी : प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आर्थिक विकास दर के पिछले सात साल के अपने न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भोंपू बजाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अर्थव्यवस्था को हालत पंचर कर दी। साथ ही कांग्रेस नेता ने सवाला भी दागा कि ‘अर्थव्यवस्था को नष्ट करने’ का जिम्मेदार कौन है? अब तो साफ़ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?

आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को जबरदस्त झटका…

बता दें कि आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को जबरदस्त झटका लगा है। विकास दर सात साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 5 फीसदी पर पहुंच चुकी है जबकि पिछले यह 5.8 फीसदी पर था। गिरते विकास दर को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है और 5 फीसदी के आंकड़े पर भी सवाल उठाए हैं।

ज़रूर पढ़ें: उत्तराखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

जनवरी से मार्च 2019 की तिमाही में वृद्धि दर 5.8 फीसदी…

गौरतलब है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर 5 फीसदी रह गई। यह पिछले 7 साल का न्यूनतम स्तर है। विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से GDP वृद्धि में यह गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। इससे पहले वित्त वर्ष 2012-13 की अप्रैल-जून अवधि में देश की आर्थिक वृद्धि दर सबसे निचले स्तर 4.9 फीसदी पर रही थी। एक साल पहले 2018-19 की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 8 फीसदी के उच्च स्तर पर थी, जबकि जनवरी से मार्च 2019 की तिमाही में वृद्धि दर 5.8 फीसदी दर्ज की गई थी।