अपने वादे को पूरा करने में फेल रही भाजपा सरकार: सुशील

हल्द्वानी में यूकेडी ने एक बार फिर से बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील ने कहा कि प्रदेश में सरकार किसी की भी रही हो। लेकिन दोनों ने ही राज्य के युवा को भ्रमित करने का काम किया है।

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश के युवाओं को भ्रमित करने का काम किया है। रोजगार और सुशासन का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अपने वादे को पूरा करने में फेल रही है। उन्होंने कहा कि लोकपाल नहीं लाकर भाजपा ने अपनी असलियत बयां कर दी।

आगामी चुनाव में भाजपा को जरूर सिखाएंगे सबक

युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उनियाल ने कहा कि आज का युवा शिक्षित है और वो किसी के भी बहकावे में नहीं आएगा। वो आगामी चुनाव में भाजपा को सबक जरूर सिखाएंगे। सम्मेलन में युवाओं से अपील की गई कि वो अधिक से अधिक संख्या में यूकेडी से जुड़े। सम्मेलन के दूसरे सत्र में युवा जिला कार्यकारिणी की घोषणा होनी है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष नारायण सिंह जंतवाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *