सोशल मीडिया पर इन दिनों #Binod काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। हर तरफ #Binod को लेकर तरह-तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। #Binod को लेकर सोशल मीडिया पर जो मीम्स और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, उन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, यह इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर यह Binod है कौन और ट्विटर पर यह नाम ट्रेंड क्यों कर रहा है।
दरअसल, Slay Point का एक YoutTube चैनल हो, जो लोगों की अजीबों-गरीब आदतों का मजाक बनाते हैं। एक तरह से इस चैनल पर हर चीज को रोस्ट किया जाता है। इसी क्रम में उन्होंने अपने चैनल के लिए Why indians Comment section is garbage नाम का वीडियो बनाया और बताया कि कैसे कमेंट सेक्शन में लोग कुछ भी लिख देते हैं।
इसके बाद इस वीडियो पे ढेरों कमेंट आने लगे। इसी बीच Binod Tharu नाम के शख्स ने कमेंट में अपना ही नाम Binod लिख दिया और 7 लोग आकर उसे लाइक भी कर गए। बस यहीं से शुरूआत हुई मौज लेने की।
कुछ मिनट में वीडियो वायरल हो गया, यूट्यूब पर यह वीडियो टॉप ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन को ‘बिनोद’ लिखकर भर दिया। यह ट्रेंड तुरंत ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन को विनोद लिखकर भर दिया।
लोगों ने विनोद पर मजेदार में मिम्स बनाए और जोक्स तैयार किए, कई ब्रांड से लेकर पुलिस विभाग ने भी बिनोद को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया। वहीं पेटीएम को एक शख्स द्वारा अपने यूजरनेम को BINOD करने का चैलेंज मिला था बस फिर क्या था Paytm ने भी कुछ समय के लिए अपना यूजरनेम बिनोद में बदल दिया।
ट्विटर पर अब इसे लेकर तरह-तरह के मीम्स और वीडियो शेयर हो रहे हैं। जिन्हें देखकर लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो गया है।
आप भी देखिये बिनोद पर मजेदार मीम्स…..
Can anyone explain what is this #Binod ? pic.twitter.com/peq9bnUJ48
— Shafquat (@ShafquatAfroz) August 10, 2020
Everywhere #binod pic.twitter.com/CIfzPvUwHL
— Salman_Khan_FC (@SalmanFC13) August 7, 2020
https://twitter.com/Jaganna89200413/status/1292497575145136129
#binod seeing everywhere his name pic.twitter.com/kN4BaP93yL
— Unnati! (@littleinssane) August 9, 2020
Sorry to break it, But I'm #binod pic.twitter.com/JpK2sk4fZC
— MEMES KA RAAJA (@OPMightyMemes) August 9, 2020
But Who is #binod pic.twitter.com/adq6MBldTE
— Jai Prakash_Social Worker (@Jaiprkashkr) August 10, 2020
https://twitter.com/Loser81734874/status/1292675692459483136
https://twitter.com/abshaw1709/status/1292715063665553409