बिहार: नड्डा के आवास पर अहम बैठक, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए की एक अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव से साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद हैं।

सुत्रों के अनुसार बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर आज अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। वहीं जदयू और लोजपा के शीर्ष नेताओं को भी दिल्ली बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि यह भाजपा और जदयू के बीच अंतिम बातचीत है।

जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार होने के बाद, जदयू-भाजपा और मांझी की पार्टी के बीच तालमेल का आधिकारिक एलान होगा। वहीं अगर चिराग पासवान की लोजपा एनडीए से अलग होने का फैसला करती है तो इसका फायदा जदयू को मिल सकता है। लोजपा के अलग होने पर जदयू के खाते में 127 सीटें आएंगी।