
बिहार: नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म | Nation One
हाथरस की घटना के बाद जहाँ दुष्कर्म की कई घटनाएंं सामने आ रही है। वहीं बिहार के गया से भी ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। कोंच इलाके में चार युवकों ने एक दलित लड़की को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने शर्म के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बता दें कि नाबालिग लड़की अपनी सहेली के घर उसके जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। वहां से लौटने समय आरोपियों ने लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों ने उसे एक अज्ञात जगह रातभर बंद करके रखा और उसके साथ पूरी रात दरिंदगी की। वहीं घटना के दूसरे दिन परिजनों को नाबालिग लड़की एक घर में होने के बारे में जानकारी मिली। जब घरवालों ने लड़की से उसके घर न आने के बारे में पूछा तो उसने दुष्कर्म की दर्दनाक बात बताई।
शर्म के चलते लड़की ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।