
Bihar : विधानसभा में एक दिन के लिए महिला विधायक को सीएम बनाने की मांग | Nation One
Bihar : विधानमंडल के बजट सत्र का सातवां दिन आज है। महिला दिवस के अवसर पर महिला विधायकों का स्वागत किया गया।
इस दौरान राजद विधायक ने मांग की कि एक दिन के लिए महिला विधायक को सीएम बनाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहले इसकी शुरुआत खुद से करते न।
कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक भी होती रही। बता दें कि विधानसभा आय-व्यय से जुड़े अनुदानों की मांगों पर मतदान होना है।
Bihar : महिला दिवस पर हुआ संसदीय कार्य मंत्री का संबोधन
वहीं विधान परिषद में तीन ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब सरकार देगी। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
विधानमंडल की कार्यवाही के बाद सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होनी है। यह मुख्य सचिवालय सभागार में होगी।
विधानसभा में 11 बजे से कार्यवाही की शुरुआत हुई। प्रश्नकाल के बाद अल्पसूचित और तारांकित प्रश्न लिए गए।
उसपर सरकार के मंत्रियों ने जवाब दिए। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय व्ययक अनुदानों की मांगों पर चर्चा होनी है।
Bihar : बजट पर भी चर्चा
प्रश्नकाल में खान एवं भू तत्व विभाग, मद्य निषेध, पर्यावरण एवं वन, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग आदि से जुड़े प्रश्न रहेंगे।
प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल और इसके बाद ध्यानाकर्षण पर सरकार जवाब दे रही है। बजट पर भी चर्चा होनी है। सदन के पटल पर कृषि, गन्ना, सहकारिता विभाग से जुड़ी मांगें रखी जाएंगी।
सदन में जिस तरह से सोमवार को विवाद हुआ था, उसको देखते हुए आज भी उसी मुद्दे पर विपक्षी दलों के विधायकों के हंगामा करने की संभावना है। उधर विधान परिषद में प्रश्न काल के बाद तीन ध्यानाकर्षण की सूचना आएगी।
यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir : बारामूला में जमात कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, जानें मामला | Nation One