Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. Modi Surname केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक | Nation One
 Modi Surname केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक | Nation One
Delhi

Modi Surname केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक | Nation One

August 4, 2023 199

Modi Surname : राहुल गांधी की याचिका पर मोदी सरनेम मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने कांग्रेस नेता को मिली 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने मामले में अपना फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने कहा कि भाषण देते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए, उम्मीद है वे आगे ऐसा करेंगे। इसी के साथ अब राहुल गांधी अब संसद के मानसून सत्र में हिस्सा ले सकेंगे।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी की ओर से सीनियर वकील महेश जेठमलानी पेश हुए। वहीं, राहुल गांधी की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की।

तीन जजों की पीठ ने शिकायतकर्ता से पूछा कि इस मामले में अधिकतम सजा क्यों दी गई ? कम सजा भी जा सकती थी। सजा 1 साल 11 महीने की हो सकती थी। वे डिसक्वालिफाई नहीं होते।

तीन घंटे तक चली बहस में राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मानहानि का केस करने वाले पूर्णेश मोदी का असली सरनेम मोदी नहीं है।

उन्होंने ये सरनेम बाद में अपनाया है। सिंघवी ने कहा कि 13 करोड़ लोगों की यह छोटी सी मोदी कम्युनिटी है। इसमें कोई एकरूपता नहीं है। इनमें जो लोग राहुल के बयान से खफा हैं और केस कर रहे हैं, वो भाजपा के दफ्तर में हैं। ये आश्चर्य की बात है।

Modi Surname : पिछली सुनवाईयों में क्या हुआ ?

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर दो बार सुनवाई हो चुकी है। जस्टिस बीआर गवई और प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने पहली सुनवाई 21 जुलाई को की थी।

इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पेश हुए सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मानसून सत्र का हवाला देते हुए कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग की थी।

इस पर अदालत ने कहा था कि वह दूसरे पक्ष को सुने बिना अंतरिम राहत प्रदान नहीं कर सकते। पीठ ने 2 अगस्त को दोनों पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।

2 अगस्त को इस मामले पर दोबारा सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट के आदेश के मुताबिक, राहुल गांधी पर मानहानि का केस ठोंकने वाले बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने 21 पन्नों का जवाब पेश किया।

जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी का रवैया अहंकारी है, इसलिए उनकी याचिका रद्द कर देनी चाहिए।

वहीं, राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में पेश किए जवाब में कहा गया कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का दुरूपयोग हुआ है। माफी मांगने पर मुझे अहंकारी कहा गया है, जो निंदनीय है।

Modi Surname : क्या है मानहानि का पूरा मामला ?

साल 2019 के आम चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विराजमान राहुल गांधी अपनी सभाओं में देश के भगोड़े कारोबारियों का नाम ले-लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला करते थे।

11 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक ऐसी ही चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंन कहा था, ‘एक छोटा सा सवाल है – इन सब चोरों के नाम मोदी-मोदी कैसे हैं ? नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी और अभी थोड़ा ढूंढेंगे तो बहुत सारे मोदी मिलेंगे’।

इसी बयान के आधार पर गुजरात के बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने सूरत की कोर्ट में राहुल गांधी को मानहानि के मामले में घसीट लिया था। जिस पर चार साल बाद कोर्ट का फैसला आया।

कांग्रेस नेता ने ठीक इसी तरह का बयान झारखंड की राजधानी रांची में भी एक चुनावी सभा के दौरान दिया था। वहां भी उनके खिलाफ मानहानि का केस चल रहा है।

इसके अलावा इस मामले में एक अन्य केस बिहार की राजधानी पटना में भी चल रहा है, जिसके शिकायतकर्ता बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी हैं।

Also Read : NEWS : UGC ने इन 20 विवि को किया फर्जी घोषित, डिग्री मान्य नहीं, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

Modi Surname Case : SC में अहम सुनवाई

by nationone_author July 21, 2023

Modi Surname Case : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए शुक्रवार का दिन बहुत अहम है। आज मोदी सरनेम केस

Delhi

Modi Surname Case : SC पहुंचे राहुल गांधी,

by nationone_author July 16, 2023

Modi Surname Case : मोदी सरनेम केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने सर्वोच्च अदालत

Delhi

NEWS : PM मोदी डिग्री केस में दिल्ली

by nationone_author July 11, 2023

NEWS : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री पर आरटीआई जानकारी से जुड़े मामले की

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy