Uttarakhand : उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी खुशखबरी, 1611 कांस्टेबलों का होगा प्रमोशन | Nation One

Uttarakhand : उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबलों को नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। पुलिस मुख्यालय ने 1600 से भी अधिक कांस्टेबलों के लिए प्रमोशन का तोहफा तैयार किया है।

बता दें कि हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची जारी हो गयी है। गौरतलब है कि प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। जिनकी तैनाती सशस्त्र पुलिस, पीएसी में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी।

Uttarakhand : UKSSSC पेपर लीक के अभियुक्तों समेत माफियाओं की सम्पत्ति होगी जब्त, पढ़ें | Nation One

Uttarakhand : 380 पदों को शिथिलीकरण

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जवानों को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि हफ्ते भर पहले 1249 हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन अपर उपनिरीक्षक बनाया गया था। अभी दूसरे चरण की सूची का इंतजार है। जिसमें और भी कांस्टेबलों के नाम हो सकते हैं।

Also Read : Uttarakhand : इन जिलों को जल्द मिलेगी हवाई सेवा की सौगात, केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत | Nation One

Uttarakhand : UKSSSC पेपर लीक के अभियुक्तों समेत माफियाओं की सम्पत्ति होगी जब्त, पढ़ें | Nation One