बिग बी को चुना गया बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए…

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। जिसकी जानकारी प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर के माध्यम से दी।

यह अवॉर्ड हर साल भारत सरकार द्वारा किसी विशेष व्यक्ति को भारतीय सिनेमा में उसके अजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे कर चुके हैं।आज भी उनका भारतीय सिनेमा में योगदान सराहनीय हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन को चार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और 15 फ़िल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

वहीं साल 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 76 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा और टीवी में लागातार बने हुए है।  आपको बता दें  इस से पहले विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विनोद खन्ना को ये अवॉर्ड मरणोपरांत मिला था।