देहरादून: स्थानीय निकाय चुनाव में मतगणना के बाद अब भाजपा तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच मामला गरमा रहा है। आज एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच निकाय चुनाव की जीत को लेकर रायपुर थाने में जमकर हाथापाई हुई। वही इस दौरान नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओें ने थाने के बाहार धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि यह मामला इतना बढ़ गया है कि पुलिस ने वहां पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भी बरसी। दोनों पार्टीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: अच्छी खबर: गढ़वाल मंडल के माध्यमिक स्कूलों में अब जल्द ही दूर होगी शिक्षकों की कमी…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जहां थाने के भीतर धरने पर बैठ गए, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने के लिये विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान हुए पथराव से कई भाजपाई घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: गैरसैंण में सत्र को लेकर सीएम त्रिवेंद्र रावत और अजय भट्ट पहुंचे दिल्ली..
पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश भी की। सीओ डालनवाला जया बलूनी भी मौके पर मौजूद रहीं। बावजूद इसके टकराव जारी रहा। बता दें कि नगर निगम के चुनाव में रायपुर क्षेत्र के एक वार्ड से कांग्रेस के प्रवेश त्यागी चुनाव जीते थे। 21 नवंबर को विजय जुलूस के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई थी। मामले में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की थी। यह मामला अब बढ़ गया है।