Bhagwant Mann Wife: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि उनकी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में होने जा रही है। दरअसल सीएम भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है।

जानकारी के मुताबिक शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। लेकिन नए जोड़े को आशीर्वाद देने अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
Bhagwant Mann Wife: पहले ले चुके है तलाक
बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था और उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। हालांकि मान के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों बच्चे आए थे।

दरअसल, भगवंत मान ने बताया था कि वे राजनीति की वजह से परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली। और आपसी बातचीत से तलाक ले लिया।

भगवंत मान ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा थी। जिसमें लिखा था कि उन्होंने पंजाब को अपना परिवार चुना. राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं।
हालांकि भगवंत मान का पहली पत्नी यानी इंद्रप्रीत कौर ने हमेशा ही भगवंत मान के करियर और जिंदगी में साथ दिया। वह भगवंत मान की राजनीतिक पारी में उनका काफी सहयोग करती थी।

जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान 48 साल के है। और वह अपनी मां की ख़्वाहिश पर अपना घर फिर से बसा रहे है।
कौन है डॉ गुरप्रीत कौर
बताया जा रहा कि सीएम भगवंत मान की होने वाली पत्नी यानी डॉ गुरप्रीत कौर उनके परिवार के काफी करीबी हैं। साथ ही दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे।

जानकारी के लिए बता दें कि सीएम की शादी की सारी तैयारियां, आप के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा संभाल रहे है।
कैसे बने राज्य के राजा
बता दें कि पंजाब के सीएम की कमान संभालने से पहले भगवंत मान राज्य की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार सांसद बने।
वहीं इस साल पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मे उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया । हालांकि प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भगवंत मान राज्य के सीएम बने। वह पंजाब के 17वें सीएम हैं।