Bhagwant Mann Marraige: जैसे की हम जानते हैं कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में जुड़ने जा रहे है। बता दें कि उनकी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में होने जा रही है। दरअसल सीएम भगवंत मान के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है।

जानकारी के अनुसार शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आना भी तय है। दरअसल भगवंत मान पहले तलाक के बाद करीब 7 साल बाद शादी करने जा रहे हैं।
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री को काफी तोहफे भी मिलने लाजमी है। जैसे ही भगवंत मान की शादी की खबरें BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के सामने आई है। उन्होनें पंजाब के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके लिए गिफ्ट भेजा। इस गिफ्त की जानकारी ट्वीट में भी दी हई है।
Bhagwant Mann Marraige: ट्विटर पर 568 रुपये का शेयर किया स्क्रीनशॉट
दरअसल BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर 568 रुपये के ऑर्डर का स्क्रीनशॉट लगाया है, जो उन्होंने भगवंत मान की शादी के लिए ऑनलाइन बुक किया है।
उन्होनें ट्वीट कर कहा कि ‘भगवंत मान जी को उनकी शादी पर फूल और शुभकामनाएं संदेश भेजा.’
कौन है भगवंत मान की होने वाली पत्नी
जानकारी के लिए बता दें कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। वहीं उनके पिता इंद्रजीत सिंह एक किसान हैं और उनकी मां माता राज कौर गृहिणी हैं।
उनकी पत्नी यानी गुरप्रीत ने हरियाणा के मौलाना में महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की है। हालांकि गुरप्रीत कौर ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी भगवंत मान की मदद की थी।
