Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Politics
  3. Bengal : पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही भड़की हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या | Nation One
 Bengal : पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही भड़की हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या | Nation One
Politics West Bengal

Bengal : पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही भड़की हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या | Nation One

June 10, 2023 191

Bengal : जिस तरह विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हुआ था, ठीक उसी तरह पंचायत चुनाव को लेकर भी हिंसा तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखकर चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती हो इसकी मांग की है।

कल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के खारग्राम इलाके में कांग्रेस के एल सक्रिय कार्यकर्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। इसी हत्या को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा- पंचायत चुनाव होने वाला है, यहां दुसरे दलों के वोटरों में डर का माहौल बने इसीलिए यह हुआ है।

Bengal : प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया

अधीर इस निर्मम हत्या से काफी आहत दिखे। उन्होंने इस हत्या में खारग्राम प्रशासन पर भी आरोप लगाया।उनका कहना था की- आरोपी को खारग्राम प्रशासन का संरक्षण मिला, जिससे उसका मनोबल बढ़ा और फिर बाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया। हम इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे।

आगे उन्होंने कहा – तृणमूल कांग्रेस बुलेट निर्वाचन चाहती है या बैलेट निर्वाचन?ये स्पष्ट करे, हम तृणमूल कांग्रेस को बंगाल की जमीन पर खून की राजनीति नहीं करने देंगे। यह बात तो सही है कि बंगाल में एक भी चुनाव बिना हिंसा के संपन्न नहीं हो पाता है। कई बेगुनाह को चुनाव के दौरान अपना जान गंवाना पड़ता है।

Bengal : अधीर रंजन ने चिट्ठी में क्या लिखा ?

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें यह कहा गया है- मौजूदा समय में बंगाल में जंगलराज चल रहा है,गुंडे बदमाश कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं, जिसमें सत्तासीन पार्टी के कार्यकर्ता विपक्षी कार्यकर्ताओं का शैतानों की तरह शिकार कर रहे हैं।

गोली चलाने वालों को सरकार और राज्य के प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। हर गली-नुक्कड़ में डर का महल है। लोकतंत्र के आदर्शों को सत्ता पर काबिज पार्टी द्वारा कब्र में दफना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमें डर लग रहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराना एक दूर की कौड़ी ही रह जाएगा।विधानसभा चुनाव के दौरान क्या हुआ था ये सबने देखा, इसीलिए हम चाहते हैं की इस बार कोई ठोस कदम उठाया जाए।

इस बाबत हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इन चुनावों को केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में कराया जाए। इस मामले में आपकी ओर से कदम उठाया जाना अपेक्षित है।

Also Read : Politics : एक और मामले में फंसे डोनाल्ड ट्रंप, गोपनीय दस्तावेज के मामले में लगे 7 आरोप | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Delhi

Politics : INDIA गठबंधन के संयोजक के नाम

by nationone_author September 1, 2023

Politics : मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा हुआ

Maharashtra Politics

Politics : पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ ये

by nationone_author August 27, 2023

Politics : शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बायन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने

Politics West Bengal

Politics : बंगाल पंचायत चुनाव से पहले ही

by nationone_author June 19, 2023

Politics : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है, अब

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy