बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों में राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में कांटे की टक्कर है।
इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने नतीजों से पहले एक ट्वीट किया है। जिसके बाद संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इतना ही नहीं लोगों ने उस ट्वीट पर मजे लेते हुए नसीहत देनी भी शुरू कर दी।
संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि बादशाह तो वक्त होता है। इंसान तो यूं ही गुरुर करता है। बिहार चुनाव के नतीजों से पहले आए इस ट्वीट का आशय हालांकि स्पष्ट नहीं था। किसी ने इसे नीतीश कुमार से जोड़ा तो किसी ने अर्नब गोस्वामी से जोड़ लिया।
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 10, 2020
एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि यह उक्ति अपने बहादुर बॉस को समझाइये। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये बात आप जैसे नॉटी दरबारी समझ जाएं तो ठीक वरना जनता आपको सड़क पर ला फेंकेगी। एक पत्रकार की सिर्फ़ इतनी गलती कि उसने आपसे सवाल जिस टोन में किया वो आपको अच्छा नहीं लगा।