Tuesday October 3, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Fashion
  3. Beauty Tips : हर उम्र में दिखना चाहती हैं युवा और खूबसूरत, तो फॉलो करें ये टिप्स | Nation One
 Beauty Tips : हर उम्र में दिखना चाहती हैं युवा और खूबसूरत, तो फॉलो करें ये टिप्स | Nation One
Fashion health Others

Beauty Tips : हर उम्र में दिखना चाहती हैं युवा और खूबसूरत, तो फॉलो करें ये टिप्स | Nation One

June 26, 2023 209

Beauty Tips : कहावत है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो आप अपनी चाहतों के अनुसार, किसी भी उम्र में अपने लक्ष्य को पूरा कर सकने में सक्षम होंगी। यदि आप अस्वस्थ हैं, तो कम उम्र में भी आप लो फील करेंगी और आपको अपना लक्ष्य हासिल करना मुश्किल लगेगा।

इसलिए हर उम्र में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उत्तम स्वास्थ्य हासिल हो सकता है स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर। हेल्दी लाइफस्टाइल न सिर्फ हमारे फिजिकल अपीयरेंस को सुंदर बनाता है, बल्कि हमारे मन को भी मजबूती देता है। फिर हम कैसे बना सकते हैं लाइफस्टाइल को हेल्दी।

Beauty Tips : आपकी उम्र और फिटनेस पर क्या कहते हैं शोध

वर्ष 1986-2014 तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा लोगों की लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों पर व्यापक अध्ययन किया गया। इस अध्ययन में 70 हजार से अधिक महिलाएं और 40 हजार से अधिक पुरुष शामिल थे।

इस अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला कि स्वस्थ आहार, हाइड्रेशन, शारीरिक गतिविधियों, वेट मैनेजमेंट, नशे से परहेज आदि का ध्यान रखने वाले लोगों की लाइफस्टाइल हेल्दी पाई गई। उनकी न सिर्फ लंबी आयु पाई गई, बल्कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन भी देखा गया।

Beauty Tips : निरंतर अभ्यास से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल के लक्ष्य

लोकप्रिय लाइफस्टाइल लेखिका एमिलिया ओकलिन की किताब है, “हेल्दियर, हैप्पियर यू’। इसमें एमिलिया ने बताया है कि यदि खुश रहना है, तो स्वस्थ रहना होगा। स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाना होगा।

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उसे अपनी लाइफस्टाइल का और भी अच्छे तरीके से ख्याल रखना पड़ता है। हम अपनी आदतों को एक दिन में नहीं बदल सकते हैं, इसके लिए हमें निरंतर अभ्यास करना पड़ता है। डेली रूटीन को फॉलो करना पड़ता है।

Beauty Tips : हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए उपाय जरूरी हैं।

Beauty Tips : स्वस्थ आहार

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, हरी सब्जियों, फलों, नट्स, साबुत अनाज, हेल्दी फैट, ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों के सेवन और रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, मीठे पेय पदार्थ, बैड फैट के सेवन के आधार पर लोगों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया गया।

अस्वास्थ्यकर भोजन लेने वालों की तुलना में स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को अधिक स्वस्थ पाया गया। उनकी स्किन भी चमकदार देखी गई।

Beauty Tips : स्वस्थ शारीरिक गतिविधि

जिन लोगों ने प्रतिदिन 30 मिनट के हिसाब से फिजिकल एक्टिविटी, एक्सरसाइज, ब्रिस्क वॉक, रनिंग आदि किया, उनकी तुलना में स्वस्थ पाए गए, जिन्होंने अनियमित रूप से या न के बराबर शारीरिक गतिविधियों में भाग लिया था।

Beauty Tips : वेट मैनेजमेंट

जिन लाेगों ने अपने वेट को मैनेज करने के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया, वेट लॉस के लिए हेल्दी उपाय किए, उनका स्वास्थ्य बेहतर पाया गया। फिजिकल एक्टिविटी करने और वजन को मेंटेन रखने से व्यक्ति स्वस्थ और सुंदर दोनों दिखता है।

Beauty Tips : नशे से दूरी

अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं या पुरुषों ने सिगरेट-शराब के सेवन से दूरी बनाए रखी या बहुत कम मात्रा में इनका सेवन किया, उनका लाइफस्टाइल हेल्दी पाया गया।

Also Read : Health Tips : रनिंग के फायदे जान आप हो जाएंगे हैरान, बॉडी के साथ दिमाग भी सुपरफिट | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
health

Health Tips : इंफेक्‍शन के कारण गले में

by nationone_author September 18, 2023

Health Tips : गले में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं, संक्रमण भी उन्हीं में से एक है। गले

Others

Beauty Tips : 20’s और 30’s की एज

by nationone_author August 13, 2023

Beauty Tips : 20 से 30 साल की उम्र में ज्यादातर लोगों की हेल्थ बिल्कुल ठीक होती है। जिसकी वजह

health

Health : Pets के साथ सोते हैं तो

by nationone_author July 27, 2023

Health : आमतौर पर लोग अपने घरों में कुछ जानवरों को पालते हैं, जिसमें कुत्ते, बिल्ली, सफेद चूहे, तोते और

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy