उत्तर कोरिया में खूबसूरत लड़कियां बनती हैं ट्रैफिक लेडिस
नौकरी के दौरान शादी की भी इजाजत नहीं
प्योंगयोंग
उत्तर कोरिया में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने खूबसूरत लड़कियों की भर्ती की जाती है। इन लड़कियों को 26 साल की उम्र में रिटायर कर दिया जाता है। इस दौरान इन्हें शादी करने की इजाजत नहीं है। कोई ट्रैफिक लेडी यदि शादी कर लेती है तो उसे हटा दिया जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों और पत्रकारों के लिए प्योंगयोंग की सड़कों पर कारों को दिशा देतीं ये 300 ट्रैफिक लेडिस प्रिय विषय होता है। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयोंग के चौराहों पर ब्लू वर्दी और काली हील के जूते पहने ट्रैफिक संभालती युवा लड़कियां इस देश की तस्वीर बताती हैं। इन्हें आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक सुरक्षा अधिकारी कहा जाता है लेकिन दुनिया इन्हें ट्रैफिक लेडिस कहती है।उत्तर कोरिया प्रशासन इन लड़कियों पर विशेष ध्यान रखता है क्योंकि यह परमाणु शक्ति संपन्न देश के विपरीत उत्तर कोरिया की अलग तस्वीर पेश करती हैं। कोशिश की जाती है कि इस पद के लिए सुंदर और फोटोजेनिक चेहरे वाली युवा लड़कियों को ही चुना जाए क्योंकि यहां आने वाले पर्यटक और पत्रकारों की इन पर विशेष नजर रहती है।