बरगवां पुलिस ने जुआ फड़ में फरार चल रहे दो मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार

सिंगरौली जिले में बीते माह जुआ फड़ के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ कर, बरगवां पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 02 लाख 06 हज़ार साथ 02 बोलेरो वाहन, 01 ऑल्टो कार एवं 01 इंडिगो कार भी जब्त की गई थी।

इस कार्यवाही में फरार चल रहे हैं दो मुख्य आरोपियों को कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया हैं। नवागत एसपी तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देश पर बरगवां टीआई मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जब लंबे समय से फरार दो मुख्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुखबिर की सूचना पर टीआई मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद हसन दूसरा आरोपी राजाराम साहनी निवासी शक्तिनगर उत्तर प्रदेश को गोरबी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुधाकर परिहार, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक अरविंद चौबे, आरक्षक संजय सिंह परिहार संतोष सिंह, संजीत सिंह सहित अन्य शामिल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

सिंगरौली, मध्यप्रदेश से उपेन्द्र दुबे की रिपोर्ट