![बागेश्वर: फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 250 से ज्यादा लोग, तीन लोगों की हुई मौत](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/12/Hospitlalbagd.jpg)
बागेश्वर: फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 250 से ज्यादा लोग, तीन लोगों की हुई मौत
बागेश्वर: कपकोट ब्लाक स्थित बास्ती गांव के तीन लोगों की मौत फूड प्वाइजनिंग से हो गई है। इसमें दो बच्चे शामिल हैं। करीब 257 बीमार लोगों को पिथौरागढ़ व बागेश्वर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। अभी तक 19 लोगों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया हैं। इनमें से 9 बीमार लोगों को अब तक एअर लिफ्ट कर एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया हैं। रेफर होने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता हैं।
बागेश्वर में फूड पाइजनिंग की घटना के बारे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीएम बागेश्वर से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बीमार लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकाप्टर द्वारा गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए हल्द्वानी लाकर भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कुमाऊँ को भी जिलाधिकारी बागेश्वर के निरंतर सम्पर्क में रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फूड पाइजनिंग से बीमार लोगों को उपचार की हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।डीएम बागेश्वर ने बताया कि बीमार लोगों का बागेश्वर के सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क ईलाज किया जा रहा है। गौरतलब है बागेश्वर में एक बारात में खाने से बहुत से लोग फूड पाइजनिंग से बीमार हो गए थे।