बागेश्वर: कई लोगों को अपना निवाला बना चुका गुलदार को शिकारी लखपत सिंह ने किया ढेर…

बागेश्वर: कई लोगों को अपना निवाला बना चुका गुलदार को शिकारी लखपत सिंह ने किया ढेर...

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिलेें में पिछले कई दिनों से गुलदार ने अपना आतंक मचाया हुआ था। जिसके बाद आदमखोर गुलदार को शिकारी लखपात सिहं ने गुलदार को मार गिराया। गुलदार ने 19 सितंबर को घर के बाहर खेल रही नेपाली मूल की बच्ची को निवाला बनाया था। जिसके बाद आदमखोर गुलदार की खोजबीन में वन विभाग की टीम और शिकारी जंगलों की खाक छान रहे थे। गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बागेश्वर: कई लोगों को अपना निवाला बना चुका गुलदार को शिकारी लखपत सिंह ने किया ढेर...

आपको बता दे कि इस गुलदार का आतंक जिला मुख्यालय क्षेत्र के चारों और लगने वाले लगभग 20 से अधिक गांव में था। वही बीती सितंबर माह में इस गुलदार ने एक 6 वर्षीय बच्ची को अपने मुंह का निवाला बनाया था। मानव बस्तियों में वह अक्सर लोगों को दिखाई देता था। एक शिकार के अलावा गुलदार जौलकंडे गांव मे दो महिलाओं पर भी झपटा था, लेकिन वह सुरक्षित है। इसके अलावा वह अब तक 12 मवेशियों का शिकार कर चुका था। जिसके बाद आदमखोर गुलदार को शिकारी लखपत सिंह ने मार गिराया।