बागेश्वर: बुढ़ापे में हर बूढ़े मां बाप का यही सपना होता है कि वो अपनी आगे की जिंदगी हंसी खुशी अपने परिवार के साथ गुजारें। लेकिन कभी-कभी पारिवारिक विवाद ही उनकी मौत का कारण बन जाता है। ऐसी ही एक दिलदहलाने वाली घटना उत्तराखंड के बागेश्वर से आई है। जहां एक 70 साल की वृद्धा ने पारिवारिक विवाद के चलते सरयू नदी में झलांग लगा दी। हालंकि पुलिस कर्मियों के द्वारा वृद्धा को सुरक्षित बचा लिया गया है।
सरयू नदी की जलधारा में कूदकर एक 70 साल की वृद्धा ने जान देने की कोशिश की। लोगों के शोर मचाने पर जल पुलिस ने वृद्धा को बचा लिया इसके बाद जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।सरुली देवी (70) पत्नी रतन सिंह निवासी भिटाल गांव बागेश्वर सुबह करीब पौने 11 बजे पैदल चलकर बागनाथ मंदिर के पास सरयू तट पर पहुंची। इस दौरान काफी देर तक वह नदी किनारे घूमती रही।
यह भी पढ़े:बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में दूसरे दिन भी रहा बंद, यात्री परेशान…
इसी बीच वृद्धा नदी की जलधारा के पास पहुंच गई और छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह नदी की धारा में बहने लगी। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगाई। करीब पांच मिनट की मशक्कत के बाद वृद्धा को नदी से बाहर निकाल लिया। पेट में पानी भर जाने से महिला की हालत नाजुक हो गई थी। जिसके बाद जल पुलिस ने कोतवाली फोन कर मामले की जानकारी दी।