बागेश्वर: फूड प्वाइजनिंग की शिकार हुई एक और महिला ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई चार..
बागेश्वर: बीते कुछ दिन पहले बागेश्वर के बस्ती गांव में फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई खिमुली देवी ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया है। जिससे फूड प्वाइजनिंग से मरने वालो की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी SBI के ग्राहक हैं तो जरूर पढे़ ये खबर, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी ये सर्विस..
बता दें कि बीते देर रात भी चार लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। वही इनमें से आज सुबह अस्पताल में भर्ती एक महिला खिमूली देवी की मौत हो गई है। महिला की गंभीर हालात को देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मरने वालों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है।
यह भी पढ़ें:रामनगर: नेशनल हाईवे पर हाथी ने फिर मचाया उत्पात, गुस्से में शिक्षकों की पलट दी गाड़ी…
इसी के साथ अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 46 हो गई है, जबकि घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों से मिलने के लिए मंत्री धन सिंह रावत थोड़ी देर में एसटीएच पहुंचने वाले हैं। सांसद भगत सिंह कोश्यारी भी आ रहे हैं।