दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, 31 अक्टूबर तक लगे ये प्रतिबंध | Nation One

दिल्ली में कोरोना से हालात बेहतर हो रहे है। रोजाना मामलों में कमी देखी जा रही है। इसलिए दिल्ली में अनलॉक के तहत ज्यादातर गतिविधियों को छूट दे दी गई है। तो वहीं कुछ पर अभी प्रतिबंध जारी है।

इस क्रम में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपने प्रतिबंधों को 31 अक्टूबर जारी रखने का निर्णय लिया है। अब पहले की तरह ही मेट्रो में लोग खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकते।

साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इस बात की जानकारी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी आज दी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो में त्योहारों में भीड़ भाड़ को नियंत्रण करने के लिए फैसला लिया गया है। यात्री पहले की तरह ही मेट्रो में नियमों का पालन करते नजर आएंगे।

डीडीएमए के अनुसार, कोरोना के हालात को देखते हुए मेट्रो में कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए 30 सिंतबर को एक आदेश जारी किया था जो 30 सितंबर की रात्रि 12 बजे से शुरू होकर 15 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक है। अब इस आदेश को बढ़ाकर 31 अक्टूबर रात 12 बजे तक कर दी गई है।

यानी कोरोना के दौरान इस आदेश में जिन प्रतिबंधित एवं वर्जित गतिविधियों का जिक्र किया गया है वे क्रमश 31 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगी।

आदेश के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो ने अपने पिछले आदेश में कहा था कि अगर इस कोई नया आदेश पारित होता है तो वह 31 अक्टूबर तक लागू किया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर छठ पूजा के आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है।

वहीं, डीडीएमए द्वारा प्रत्येक वीक में अनलॉक के तहत कुछ गतिविधियों में छूट दी जा रही है। वहीं अब दिल्ली में कुछ गतिविधियों पर पाबंदियां लगी हुई है। जिससे जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।