Ayodhya : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की ओर से सीएम योगी के भगवा कपड़े पर किए गए जंग वाले बयान पर अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी है। संतों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी बात सिर्फ वही कह सकते हैं जिनके हाथ खून से रंगे हैं।
Ayodhya : भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं
सत्येंद्र दास वेदांती ने कहा कि डिंपल यादव मुख्यमंत्री के कपड़े ही नहीं भारत की अस्मिता और भारतीय संस्कृति पर कटाक्ष करने का काम किया है। डिंपल यादव सिंदूर नहीं धारण करती हैं और ना ही मंगलसूत्र पहनती हैं।
ऐसे लोग भगवा पर कटाक्ष कर रहे है जिसको भारतीय संस्कृति का ज्ञान नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवा पर कटाक्ष करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Weather News : दिल्ली में मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी किया अलर्ट | Nation One